politics

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट, भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने लिया मार्गदर्शन

दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा, संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया गया जोर।

Manish Gupta
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट, भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने लिया मार्गदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएँ प्राप्त कीं।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अर्चना गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर अर्चना गुप्ता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वह संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ पूर्ण समर्पण से कार्य करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण तथा संगठन विस्तार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सुशासन और विकास की योजनाओं को पहुँचाना है तथा महिला मोर्चा इस दिशा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

Disclaimer: The information provided in this article is for general informational purposes only. While we endeavor to keep the information up to date and correct, News Setu makes no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, or reliability of the content. Any reliance you place on such information is strictly at your own risk.