india

"मेरा शरीर पत्नी न छुए... मैं चाहता हूं मेरी आत्मा भटकती रहे..."

सहारनपुर में 52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले भांजी को भावुक व्हाट्सएप संदेश भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

News Setu

​यूपी के सहारनपुर से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। 52 साल के डिग्री कॉलेज क्लर्क देवदत्त शर्मा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। लेकिन इस खौफनाक कदम से पहले उन्होंने अपनी भांजी को जो व्हाट्सएप मैसेज भेजा, वह किसी का भी दिल दहला सकता है।

​उन्होंने लिखा— "अब अपमान सहन नहीं होता। बार-बार घुटने से बेहतर है एक बार चला जाऊं। मेरे शरीर को पत्नी सीमा न छुए। मेरे अंतिम संस्कार में उपले इस्तेमाल न हों और शांति पाठ न कराया जाए, क्योंकि मैं चाहता हूं मेरी आत्मा भटकती रहे।"

​आखिर एक इंसान को किस हद तक अपमानित किया गया होगा कि उसने मौत के बाद भी शांति न चाहने की बात कही? क्या पुलिस इस मामले में पत्नी और उस 'अपमान' की गहन जांच करेगी?