entertainment

'सतलज' विवाद पर पहली बार बोले डायरेक्टर हनी त्रेहान, कहा- फिल्म रोकने के लिए मंत्रालय से आया था पत्र

ज़ी5 से हटाए जाने के बाद बढ़ा विवाद, हनी त्रेहान का दावा- फिल्म की रिलीज़ रोकने के लिए सरकार की ओर से दबाव बनाया गया।

News Setu
'सतलज' विवाद पर पहली बार बोले डायरेक्टर हनी त्रेहान, कहा- फिल्म रोकने के लिए मंत्रालय से आया था पत्र

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल तक सेंसर बोर्ड में अटकी रहने के बाद मेकर्स ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले फिल्म को बिना सेंसर प्रमाणन के Zee5 पर रिलीज़ किया था। हालांकि, 3 जुलाई को रिलीज़ होने के महज़ 48 घंटे के भीतर फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

इस बीच पंजाब के कई इलाकों में फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग जारी है और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है।

अब पहली बार फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 'रात अकेली है' और 'शर्माजी नमकीन' जैसी फिल्मों के निर्देशक हनी त्रेहान ने कहा कि फिल्म को OTT पर रिलीज़ करने का फैसला निर्माताओं और प्लेटफॉर्म ने मिलकर लिया था। उन्होंने दावा किया कि फिल्म की रिलीज़ रोकने के लिए मोदी सरकार के एक मंत्रालय की ओर से पत्र भेजा गया था और सरकार की तरफ़ से दबाव बनाया गया।

Disclaimer: The information provided in this article is for general informational purposes only. While we endeavor to keep the information up to date and correct, News Setu makes no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, or reliability of the content. Any reliance you place on such information is strictly at your own risk.